महासमुंद : प्रेम में असफल प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या की कोशिश, रायपुर रेफर, लड़के की हालत गंभीर
महासमुंद : आज सुबह करीब 6:30 बजे महासमुंद जिले
के अरंड, पितियाझार के बीच प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने खुदखुशी करने की कोशिश
की.
दोनों को गंभीर अवस्था में पुलिस के वाहन 112 ने जिला मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को रायपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया है।
बता दे कि प्रेमी जोड़े ने आज सुबह साढे छः बजे पिटियाझर, अरंड के बीच रेल पटरी पर गुजार रही ट्रेन के सामने कूद कर जान देने की कोशिश की। लेकिन प्रेमी जोड़े अपने मंसूबे पर कामयाब नही हो सके। प्रेमी जोड़े रेल्वे ट्रैक के बीच तड़पते रहे और ट्रेन गुजर गई। ग्रामीणों ने तत्काल 112 को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल 112 घटना स्थल पहुंचे और तत्काल प्रेमी जोड़े को मेडिकल कालेज पहुंचाए। घटना की गंभीरता को देखते डॉक्टरों ने तत्काल रायपुर रेफर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की अंजुलता कौशिक 21 साल जेल पारा बीमचा निवासी, अजय पुरेना 25 साल नयापारा निवासी बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक लड़के की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।