CG ब्रेकिंग : कार में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
राजनांदगांव। जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रात बारह बजे एक परिवार के 5 लोग पति-पत्नी और तीन बेटियां बालोद से खैरागढ़ लौट रहे थे। तभी सिंगारपुर के गणेश मंदिर के पास पुलिया मे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उसमें आग लग गई। वहीं आग में जिंदा जलने से पति सुभाष कोचर और उनकी पत्नी समेत तीन बेटियों की मौत हो गई है। सभी खैरागढ़ निवासी थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुचाया है। मामले की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है, उन्होंने कोचर परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें