पदीय दायित्वों का सजगता से निर्वहन नहीं करने पर दो सहायक शिक... - CG Sandesh

पदीय दायित्वों का सजगता से निर्वहन नहीं करने पर दो सहायक शिक्षक निलंबित

कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा 20 अप्रैल को विकासखण्ड बलरामपुर के भ्रमण के दौरान प्राथमिक शाला हरदीदोहर एवं पहाड़ी कोरवा आश्रम सरगड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय एवं आश्रम में अव्यवस्था व बच्चों का स्तर न्यून पाया गया साथ ही साफ-सफाई, रंग-रोगन प्रिंट चार्ट तथा कई प्रकार के कार्य अपूर्ण पाये गये, जो लापरवाही को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ आचरण अधिनियम 1965 के नियम (1) (2) (3) के विरूद्ध है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने पदीय दायित्वों का सजगता से निर्वहन नहीं करने पर प्राथमिक शाला हरदीदोहर के सहायक शिक्षक एल.बी. सिरधनी सिंह एवं पहाड़ी कोरवा आश्रम सरगड़ी के सहायक शिक्षक एल.बी. प्रभारी आश्रम अधीक्षक मोहन राम को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के उप नियम 9 (2) के तहत तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सिरधानी सिंह एवं मोहन राम मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में सिरधनी सिंह एवं मोहन राम को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें