महासमुन्द : रेल्वे फाटक के सुरक्षा घेरा को मारी ठोकर, बाइक सवार की मौत.
घटना 16 फरवरी 22 को मृतक श्रवण कुमार ठाकुर पिता मंगलू राम उम्र 25 वर्ष साकिन जम्हर थाना पिथौरा जिला महासमुन्द मोटर सायकल क्रमांक CG06GC 3620 में अपने दोस्त राम प्रसाद ठाकुर को मोटर सायकल के पीछे बिठाकर मोटर सायकल को स्वयं चलाते हुये बागबाहरा से महासमुन्द नदीमोड की ओर घूमने जाते समय ग्राम बेलसोंडा NH 353 रेल्वे फाटक का सुरक्षा घेरा में अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ठोकर मारने से मोटर सायकल चालक श्रवण कुमार एवं पिछे बैठा राम प्रसाद दोनों टकरा गये जिससे चालक श्रवण का मौके पर ही फौत हो गया तथा पिछे बैठा राम प्रसाद को गंभीर चोट आने से रायपुर ईलाज हेतु ले गये थे।
मर्ग जांच में प्रत्यक्षदर्शी राम प्रसाद जिसका रायपुर के मेकाहारा में ईलाज चल रहा था बाद ईलाज के कथन लेने पर अपराध धारा 279,337,304(A) भादवि0 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।