मानवता हुई शर्मसार, झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की लाश - CG Sandesh

मानवता हुई शर्मसार, झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की लाश

अंबिकापुर। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ निर्मोही मां-बाप ने एक नवजात बच्ची का शव झाड़ियों में फेंक दिया । घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत प्रतापपुर रोड का है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की नज़र उस वक्त नवजात बच्ची के शव पर पड़ी जब कुत्ते के झुंड बच्ची के शव को नोच रहे थे। आपस में कुत्तों के लड़ने की आवाज सुनकर जब एक महिला ने झाड़ियों के पास जाकर देखा तो मौके का नजारा देख महिला सहम उठी। नवजात बच्ची का शव लहूलुहान हालात में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और नवजात के शव को अस्पताल पहुँचाकर मामले की जांच में जुटी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें