महासमुंद : जिला खनिज प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला खनिज प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज पंचायत के सभाकक्ष में जिला खनिज प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्राथमिकता के प्रस्ताव के आधार पर डीएमएफ मद से प्रस्तावित स्वीकृत कार्याे की जानकारी ली गई। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, अद्योसंरचना, सामग्री क्रय, खेल-कूद, युवाओं के लिए गतिविधियों को बढ़ावा देने, कृषि, सिंचाई, पेयजल, वन, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, पशु चिकित्सा से संबंधित कार्याें के अनुमोदन के लिए प्राथमिकता अनुरूप कार्ययोजना बनाया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे, जिला शिक्षा अधिकारी एस. चंद्रसेन, खनिज अधिकारी एच. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें