महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 64 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 16 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए 64 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इनमें विकासखण्ड महासमुन्द के जिला मुख्यालय सुभाष नगर निवासी बरखा उके की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनकी माता वंदना उके के लिए, ग्राम सिंघी निवासी मृगनयनी साहू की मृत्यु आग में जलने से होने पर उनके पति पुनीतराम साहू, ग्राम गौरखेड़ा निवासी रमनलाल ध्रुव की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी संतोषी बाई, ग्राम पथर्री निवासी गोदावरी बाई की मृत्यु मिट्टी में दबने से होने पर उनके पति तोमसिंग ध्रुव, ग्राम डूमरपाली निवासी छागर ध्रुव की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके पिता महेन्द्र कुमार एवं ग्राम सिनोधा निवासी जमुना बाई की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके पति रमेश्वर कमार के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम हरनादादर निवासी किसलाल चंद्राकर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी नरबदा बाई, ग्राम अरण्ड निवासी योद्धालाल चंद्राकर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी दुलारी बाई, ग्राम घुंचापाली निवासी यशवंत कुमार की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके पिता मोतीराम यादव, ग्राम कोमाखान निवासी श्रीमती संतोषी पटेल की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके पति गजानंद पटेल, ग्राम चारभाठा निवासी ईशांत बंजारे की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके पिता तेजराम बंजारे एवं ग्राम सुखरी डबरी निवासी मोतिम बाई की मृत्यु आग में जलने से होने पर उनके पति तुकाराम बघेल के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम जर्रा निवासी शशि भोई की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी प्रमिला भोई, ग्राम भगतदेवरी निवासी जोमो बाई की मृत्यु आग में जलने से होने पर उनके पुत्र केशप्रसाद पटेल, ग्राम जंघोरा निवासी देवराम ठाकुर की मृत्यु आग में जलने से होने पर उनकी पत्नी संगेश्वरी ठाकुर एवं विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम लाखनपाली निवासी कु. गुंजन सिदार की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनकी माता यशोदा सिदार के लिए चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।