सरायपाली : 60 लीटर महुआ शराब का परिवहन करते 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 60 लीटर महुआ शराब का परिवहन करते 2 गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 22 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल में ग्राम माधवपाली की ओर से सरायपाली की ओर अवैध शराब लेकर जाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर आई. ई. एम. बी. एच. स्कूल के पास कूटेला में कार्यवाही के दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अपने बीच में कुछ सामान रख कर आते दिखे जिसे घेराबंदी कर रोककर पूछताछ करने पर मोटर चालक ललित मटारी उर्फ जीतू पिता किशोर मटारी उम्र 28 वर्ष व पीछे बैठे व्यक्ति उमेश मटारी पिता चंद्रहास मटारी उम्र 24 वर्ष के संयुक्त कब्जे से एक भूरे रंग के बोरा के अंदर सफेद रंग की पॉलिथीन में भरा हुआ करीब 60 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹12000 रुपए एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एक लाल काला रंग का बिना नंबर एचएफ डीलक्स मोटर पुरानी इस्तेमाली कीमती ₹30000 रुपये को जप्त कर अपराध धारा सदर आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 170/2022 धारा 34(2 )आबकारी एक्ट कायम कर आरोपियों को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया.

यह संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक ललित पटेल, कमल जांगड़े, योगेंद्र बंजारे, महेंद्र ढीढी, विक्रम सिंह लहरें व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें