एकतरफा प्यार में प्रेमी ने प्रेमिका को शादी में दिया मौत का ... - CG Sandesh

एकतरफा प्यार में प्रेमी ने प्रेमिका को शादी में दिया मौत का तोहफा, फांसी लगाकर दी जान

बालोद। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यहाँ आज प्रेमिका की शादी होनी है। उसके घर में बारात आने वाली है। लेकिन उससे पहले ही उसे एकतरफा प्यार करने वाले प्रेमी ने सुसाइड कर लिया है। इतना ही आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने पूरे कमरे में ये लिखा है कि उसकी मौत उसकी प्रेमिका को शादी का तोहफा है। मृतक का नाम धर्मेंद्र साहू बताया जा रहा है।


मामला बालोद नगर के वार्ड क्रमांक 1 पाररास का है। दरअसल पाररास निवासी धर्मेंद्र साहू नाम के युवक ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिस कमरे में युवक ने आत्महत्या की उस कमरे की दिवारों पर अपनी प्रेमिका को आई लव यू लिखा था। यही नहीं मौत को गले लगाने से पहले दिवारों पर अपनी प्रेमिका को शादी की बधाई भी दी और आखिर में शादी का गिफ्ट लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया।


बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र एक लड़की से एक तरफा प्यार करता था और उस लड़की की शादी हो रही है। जिस प्रेमिका की वजह से प्रेमी ने सुसाइड किया है आज उसके घर बारात आने वाली है। मरने से पहले युवक ने सुसाइड करने की जानकारी अपने वाट्सअप स्टेटस में भी शेयर की थी। पूरे गांव में आज इस एकतरफा प्यार की चर्चा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें