राइस मिल में काम पर गए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बेमेतरा। राइस मिल में काम कर रहे युवक की अचानक मौत हो गई। जिसे अस्पताल लाया गया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुचे, जहां उन्हें डॉक्टर द्वारा अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो जाने की जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजनों ने राइस मिलर पर कुछ अनोहोनी होने का गंभीर आरोप लगाया है।
दरअसल पूरा मामला बेमेतरा जिले के वार्ड नं. 2 के निजी राइस मिल (अग्रवाल राइस मिल ) का है ,जहां मृतक युवक शोभित डाहरे 23 साल रोज की तरह राइस मिल में काम पर गया था , रात 8 बजे परिजनों को सूचना मिली की शोभित का स्वास्थ्य बहुत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं , परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत की जानकारी डॉक्टर के द्वारा मिली। डॉक्टर के मिली जानकारी से युवक की मौत हास्पिटल पहुचने से पहले हो गई थी,
परिजनों का आरोप है युवक की मौत राइस मिल में हुई है, जहां से उन्होंने मामले को छुपाने के लिए पुलिस को बिना सूचना ही अस्पताल लेकर आ गए और परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। वहीं अब पुलिस मामले में पंचनामा कर जांच में जुट गई है। इधर परिजनों ने वीडियोग्राफी के साथ ही पीएम कराने की मांग की। जहां पर वीडियो के साथ पोस्टमोर्टेम किया गया ।
बाहरहाल जिस स्थिति में मृतक का शव देखा जा रहा है वह संदेहास्पद स्थिति में है, जहां मृतक के मुंह में चावल भरा हुआ है। तो वहीं उसके शरीर में कई जगह खरोच की निशान है और शरीर भी काला पड़ चुका हैं। परिजनों का आरोप है कि मामला को छुपाया जा रहा है।