19 वर्षीय युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी - CG Sandesh

19 वर्षीय युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बेमेतरा। जिले के चंदनु थाना क्षेत्र में लगातार हत्या की वारदात कम होने का नाम ही नही ले रही है। आये दिन क्षेत्र में मानवता को शर्मसार और दिल दहला देने वाली वारदात देखने को मिलती है। कल शाम एक बार फिर चंदनु थाना क्षेत्र से करीब 3 किलोमीटर दूर बिटकुली में देखने को मिली। देर शाम किशन साहू पिता नकुल साहू 19 वर्षीय की मृत अवस्था मे उनके ही घर मे लाश मिली है। पुलिस हत्या का मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

मिली जानकारी मिलते ही मौके पर सुबह बेमेतरा एसपी चंदनु थाना टीआई सहित पूरी दल बल के साथ घटना स्थल पहुचकर डॉग स्कॉड के साथ घटना स्थल का जायजा लेकर बारीकी से जांच प्रारम्भ किया गया। और मृत बॉडी का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र नवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें