बड़ी खबर : माता के दर्शन के बीच जमकर बवाल, एक श्रद्धालु की मौ... - CG Sandesh

बड़ी खबर : माता के दर्शन के बीच जमकर बवाल, एक श्रद्धालु की मौत, मचा हड़कंप

सूरजपुर। जिले के आस्था का केंद्र मां बागेश्वरी कुदरगढ़ धाम में नवरात्र के अलावा सालभर माता के दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचते हैं। रविवार को कई जगह से श्रद्धालु वहां पहुंचे थे। इसी बीच कोरिया जिले से पहुंचे बंसोर जाति के लोगों के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद मारपीट में तब्दील हो गई और लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला शुरु कर दिया गया। इसी बीच समझाइश देने पहुंचे एक श्रद्धालु ग्राम करौंदामुड़ा निवासी प्रदीप कुशवाहा की हमले में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमले में कई श्रद्धालु घायल हो गए।

इतना ही नहीं, उन्होंने माता के दर्शन करने के बाद शेड के नीचे खाना बना रहे लोगों पर भी हमला कर दिया। यह देख महिला-पुरुषों व बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस बंसोर जाति के लोगों को पकडक़र थाने ले आई, यहां भी उन्होंने जमकर हंगामा मचाया। वहीं अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस कारण से बंसोर जाति के लोगों ने प्रदीप कुशवाहा की हत्या की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें