महासमुंद : जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर ने अनुमोदित कार्यों के अलावा प्रस्ताव में शामिल अन्य कार्यों का परीक्षण कर न्यास निधि के गाइडलाइन के अनुसार आगामी बैठक में रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महासमुंद विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, खल्लारी विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में शिक्षा से संबंधित 16 कार्याें के लिए 19 करोड़ 63 लाख 38 हजार रुपए, कृषि एवं समवर्गीय विभाग के 18 कार्याें के लिए 13 करोड़ 32 लाख 55 हजार रुपए, स्वास्थ्य संबंधी 6 कार्यों के लिए 4 करोड़ 25 लाख रुपए, अद्योसंरचना संबंधी 16 कार्याें के लिए 4 करोड़ 67 लाख 47 हजार रुपए, सिंचाई से संबंधित नरेगा अभिसरण नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ रुपए, महिला एवं बाल विकास विभाग के 2 कार्याें के लिए 2 करोड़ रुपए, युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 8 कार्याें के लिए 2 करोड़ 8 लाख 54 हजार रुपए, पेयजल संबंधी 2 कार्याें के लिए 55 लाख रुपए, स्वच्छता के 2 कार्याें के लिए 22 लाख रुपए, अन्य 6 कार्याें के लिए एक करोड़ 36 लाख 64 हजार रुपए, ऊर्जा एवं जल विभाजक के 2 कार्यों के लिए 60 लाख रुपए, वृद्धजन एवं निःशक्तजन के लिए आवश्यक उपकरण क्रय करने के लिए 50 लाख रुपए के कार्ययोजनाआंे का अनुमोदन किया गया।