भीम आर्मी प्रमुख के काफिले में शामिल बाइक सवार को कार ने रौं... - CG Sandesh

भीम आर्मी प्रमुख के काफिले में शामिल बाइक सवार को कार ने रौंदा, देखें लाइव मौत का वीडियो

सागर। मध्य प्रदेश के सागर से सड़क हादसे का एक लाइव वीडियो सामने आया है. जिसमें बाइक सवार युवक एक मवेशी से टकराकर सड़क पर गिरा और पीछे से आ रही गाड़ी ने उसे रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई. बता दें कि चंद्रशेखर के इस काफिले का उनके समर्थक लाइव वीडियो बना रहे थे. उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा भी कैमरे में कैद हो गया।

क्या है मामला


दरअसल भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने सागर पहुंचे थे. इस दौरान उनके स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला पहुंचा था. जैसे ही चंद्रशेखर का काफिला भोपाल रोड पर पहुंचा तो काफिले में चल रहा एक बाइक सवार युवक सड़क पर अचानक आए मवेशी की चपेट में आ गया. जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा.

तभी काफिले में शामिल एक गाड़ी ने युवक को रौंद दिया. चंद्रशेखर के काफिले के कुछ युवक लाइव वीडियो बना रहे थे, जिसमें यह पूरा दर्दनाक हादसा कैद हो गया. हादसे के बाद युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।


देखें वीडियो

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें