महासमुंद : रेलवे ओवर ब्रिज के काम में आयी तेज़ी, जनता को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति
सभी का मिल रहा पूरा सहयोग
एसडीएम भागवत जायसवाल ने बताया कि कुछ प्रकरण काफी लंबे समय से कुछ पारिवारिक एवं वित्तीय विवाद के कारण लंबित था। उपरोक्त में उभय पक्षों को सुनवाई करते हुए उनकी आर्थिक हितों को और शासन के नियमों को ध्यान में रखते हुए आपसी सहमति नियमो के तहत शीघ्र निपटान करते हुए भू अर्जन की राशि जारी की जा चुकी है। रेलवे सेतु के बन जाने से शहर वासियों को लगातार लगने वाले ट्रेफ़िक जाम व आने जाने में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।
रेलवे ओवर ब्रिज का तुमगांव की ओर और महासमुंद की और तक का लगभग काम पूरा हो गया है। इसके साथ रेलवे ओवरब्रिज में गर्डर डालकर स्लैब निर्माण का कार्य हो गया है। तुमगांव साइड की ओर होने वाला गर्डर स्लैब का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी तरह महासमुंद शहर की ओर रिटर्न वॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर ने रेलवे ओवरब्रिज की अंतिम दौर की सभी प्रक्रियाओं को तय नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। ताकि जल्द से जल्द ज़िले की जनता ख़ासकर तुमगाँव की ओर से और महासमुंद की ओर से रोज़ आने-जाने वाली जनता को सरल,सुगम मार्ग मिले। वर्तमान में रेलवे फाटक बंद के कारण जाम की स्थित बन जाती है। रेलवे ओवरब्रिज बन जाने से उन्हें इससे निजात मिलेगी और समय की भी बचत होगी। इसलिए इस निर्माण संबंधी कार्य को जल्द निपटाए।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें