खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता... - CG Sandesh

खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंजीतसिंह सलूजा के निवास

खनिज निगम अध्यक्ष पहुंचे बसना,विधायक प्रतिनिधि मंजीतसिंह सलूजा के निवास में कार्यकताओं से हुए भेंट

छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन शनिवार देर शाम बसना दौरे पर रहे,बसना के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक प्रतिनिधि मंजीतसिंह सलूजा के निवास पहुंचे जहां कांग्रेसी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया एवं अभी हाल ही में हुए खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में मिली शानदार जीत की उन्हें बधाई दी।

राज्य खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन कांग्रेसी कार्यकताओं को बताएं कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करते हुए प्रदेश का विकास कर रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व से प्रदेश की जनता प्रभावित है।

इसलिए मुख्यमंत्री के प्रति जनता आकर्षित है।इस लिए भाजपा कितना भी कोशिश कर ले 2023 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी बस कांग्रेस के कार्यकताओं को एक होकर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को दूर करते हुए कांग्रेस सरकार के योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मंजीतसिंह सलूजा के निवास में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इस्तियाक खैरानी, तौकीर दानी,तनवीर सईद, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय साहू,मोहतसीब दानी, सराईपाली नगर पंचायत अध्यक्ष अमृत पटेल,मंदाकिनी साहू, बसना युवा विधानसभा अध्यक्ष खालिद दानी, चरणजीत सिंह रज्जू, गौतम बंजारा, रणदीप सिंह, इमरान मेमन,मोनू खैरानी, सादाब खैरानी, तनवीर दानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।


अन्य सम्बंधित खबरें