पिथौरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा मंच गाड़ा समाज की बैठक संपन्न - CG Sandesh

पिथौरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा मंच गाड़ा समाज की बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा मंच गाड़ा समाज पिथौरा ब्लाक के परीक्षेत्र डूंगरीपाली में 24 अप्रैल को बैठक का आयोजन किया गया था. जो छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा मंच गाड़ा समाज के युवा साथियों को समाज के प्रति जुड़कर समाज के प्रति आपसी सौहार्द्र बनाने का एक संकल्प लेते हुए समाज को एक नई दिशा देने के लिए सभी सामाजिक बंधुओं के साथ मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया. लेख दास राजकुमार नंद के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने का जिम्मेदारी लेते हुए सामाजिक बंधुओं को मंच में आने का एक अवसर प्रदान किया.

जिसमें समाज के छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा मंच गाड़ा समाज के संरक्षक मधुसूदन कुमार व प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौहान महासमुंद जिला अध्यक्ष विजय नंद फिर सागर चौहान उपाध्यक्ष सरायपाली ब्लॉक के अध्यक्ष दीनू चौहान सत्या चौहान उपाध्यक्ष पिथौरा ब्लाक के अध्यक्ष माधव सोना सहयोगी अलेख दास राजकुमार नंद कसडोल ब्लॉक के पदाधिकारी अध्यक्ष चुमु लाल दास उपाध्यक्ष नंदकिशोर दीप सचिव पदुमलाल सहयोगी कृष्ण कुमार मुखर्जी आदि हमारे समाज के लोगों ने प्रमुखता से अपना समाज को संगठित करना है करके शामिल होकर समाज के मीटिंग को सफल बनाने का योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें