CG NEWS : सड़क किनारें रखें ईंट के ढेर से टकराई तेज रफ्तार का... - CG Sandesh

CG NEWS : सड़क किनारें रखें ईंट के ढेर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौके पर मौत

जगदलपुर। जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रखें ईंट के ढेर से टकरा गई है। जिसमे दो युवकों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिंद्रा एसयूवी कार जगदलपुर से ओडिशा की ओर जा रही थी, तभी सड़क के किनारे रखे ईंट क ढेर से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। नगरनार पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें