CG NEWS : सरपंच की बेटी ने की आत्महत्या, बारात से लौटने के बाद कीटनाशक पीकर दे दी जान
कोरबा। जिले से आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। यहाँ 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। वह एक दिन पहले ही बारात से लौटी थी। अगले दिन उसने घर की बाड़ी में जाकर कीटनाशक पी लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र के पत्थरी ग्राम पंचायत का है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पत्थरी ग्राम पंचायत के सरपंच सहसराम धनवर के यहां रविवार को किसी की शादी थी। इसी के चलते बारात रविवार को किसी गांव में गई थी। सोमवार शाम को ही बारात लौटी थी। इसके बाद सब कुछ ठीक था। मगर आज सुबह सहसराम की 14 साल की बेटी प्रिया धनवर ने घर की बाड़ी में जाकर खेत में छिड़कने वाला कीटनाशक पी लिया है। यह सब कुछ आज सुबह हुआ। उस वक्त बाड़ी में प्रिया अकेली थी। मगर जैसे ही उसने कीटनाशक पिया। उसके कुछ ही समय बाद बार-बार उल्टी करने लगी। उसके परिजनों ने ये सब देख लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।