बसना : नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सागरपाली में मनाया गया पंचायती राज दिवस
बसना : नेहरू युवा केंद्र महासमुंद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं बसना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सागरपाली में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस दौरान कालिंदी अग्रवाल, सचिव ललित कुमार पटेल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
इस अवसर पर कालिंदी अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज के माध्यम से शासन ने आमजन मानस को शासकीय योजनाओं का बेहतर लाभ प्राप्त हो इसके लिए विकेंद्रीकरण किया गया है। सचिव ललित कुमार पटेल ने बताया कि पंचायत गांव का एक महत्वपूर्ण समूह है। स्थानीय समुदाय गांव के विकास और उत्थान के लिए कार्य करते हैं। स्थानीय स्तर पर कई विवादों का हल निकालते हैं। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र के जिला संगठक अदनान पाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।