महासमुंद : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी
महासमुंद : कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर महासमुंद में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत आधुनिक उन्नत तकनीक कृषि यंत्रों के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 26 अप्रैल को किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कृषि अभियांत्रिकी के विभागीय योजनाओं के बारे में कृषकों के मध्य प्रचार-प्रसार किया गया तथा हैप्पी सीडर एवं पैडी ट्रांसप्लांटर एवं राउड बेलर के आधुनिक तकनीक से उन्नत कृषि कार्य करने के लिए कृषकों को प्रेरित किया गया।
इस दौरान कृषि विभाग के उप संचालक अमित मोहंती, एसएडीओ भीमराव घोड़ेसवार एवं यांत्रिकी सहायक विनोद कुमार शेण्डे ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के विभागीय योजनाओं एवं फसल बीमा कम्पनी द्वारा फसलों के बीमा की जानकारी दी गई।