नशे के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता, 10 लाख रूपये के गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
सुकमा। पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए एक स्लेटी रंग के होण्डा कंपनी के वरना कार से लगभग 64 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि तस्करों ने कार की पीछे सीट पर लोहे का बाक्स बनाकर ब्रेक लाईट के अन्दर गांजा भरकर बिहार की ओर ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख रु बताई जा रही है। तीनो तस्कर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें