अवैध कब्जा के संबंध में पंचायत पदाधिकारियों द्वारा नहीं की गई राशि की मांग
बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने ग्राम गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पलारी में ग्रामीणों से पंचायत पदाधिकारियों द्वारा राशि की मांग किए जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान में लिया और जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।
जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेन्द्र पडौति ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत गुरूर के वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी और सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, सरपंच एवं पंच की उपस्थिति में मौका स्थल पर पहुॅचकर मौका मुआयना व जाॅच की कार्यवाही की गई।जांच प्रतिवेदन के अनुसार अवैध कब्जाधारियों ने बताया कि अवैध कब्जा के संबंध में पंचायत पदाधिकारियों ने कभी भी राशि की माॅग या पैसे देने की बात नहीं की है। उन्होंने बताया कि पंचायत पदाधिकारियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि अवैध कब्जाधारियों को हटाने की कार्यवाही नहीं कर ढाई डिसमिल जमीन की पट्टा प्रदान की जाएगी। लेकिन अतिरिक्त काबिज जमीन को छोड़ना होगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें