बसना : हितग्राहियों को वितरण नही किया गया दो माह का चावल, सेल्समैन पर लगा 19 लाख के गबन का आरोप
हेमन्त वैष्णव। बसना नगर पंचायत अंतर्गत कन्या शाला के सामने शहरी शासकीय उचित मूल्य की दुकान में आज भारी हंगामा देखने को मिला। यहां के सेल्समेन रवि शंकर यादव पर हितग्राहियों और पार्षदों ने आरोप लगाया कि मार्च और अप्रैल माह का चावल वितरण नही किया गया है घर-घर जाकर फिंगर प्रिंट कर लिया गया है ।
हितग्राहियों ने बताया कि चावल के अलावा 4 माह तक का शक्कर भी वितरण नही किया गया है। हितग्राहियो ने आरोप लगाते हुए कहा कि 4 माह का शक्कर भी वितरण नही किया गया है।
आज बसना सहकारी उचित मूल्य की दुकान पर हंगामा होते देख पीताम्बर से पूछे जाने पर बताया कि सेल्स मेन से दुकान का चाबी छीन लिया गया है और दुकान पर जब ताला खोलकर देखा गया तो सामान गायब था. पीताम्बर ने कहा कि बसना खाद निरक्षक ललिता शर्मा को सूचना और जानकारी दिया गया है उनके द्वारा ही एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
पीताम्बर ने वर्तमान सेल्समेन रवि शंकर यादव पर आरोप लगाते हुए यह तक कह दिया कि सोसायटी का 19 लाख रुपये को गबन कर लिया है, पैसा जमा नही किया है । उन्होंने बताया कि आज उन्हें हितग्राहियों से जानकारी मिली घर-घर जाकर फिंगर लिया गया है मेरे पास अप्रैल माह का चावल आया है, जिसे वितरण करवाया जा रहा है।
वहीं सोसायटी में चावल नही होने से कई एपीएल कार्ड धारियों को वापस खाली हाथ ही भेज दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पार्षद के घर से भी फिंगरप्रिंट लेकर उसके 2 माह का चावल गायब कर दिया गया। जिससे आक्रोशित होकर आज पार्षद सोसायटी में ही हंगामा कर धरना प्रदर्शन की तैयारी में थे।
मामले में बसना खाद्य निरक्षक ललिता शर्मा ने बताया कि अभी मैं शहरी उचित मूल्य की दुकान में हूँ। जानकारी मिली है कि रविशंकर यादव जो बसना सेल्समैन है 2 माह का चावल वितरण नही किया है जांच किया जा रहा है जांच के बाद नियमानुसार एफआईआर दर्ज व कार्यवाही किया जाएगा।