बसना : खबर लगने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने निरीक्षण कर जारी किया नोटिस, 7 दिनों में कार्य पूरा नही होने पर सरपंच होंगे बर्खास्त
हेमन्त वैष्णव। महासमुन्द जिला पंचायत सीईओ एस आलोक ने बसना सरायपाली के गांव में दौरा कर पंचायत में हो रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। मौके पर जिला सीईओ और उनकी टीम पहुंची और जांच निरीक्षण किया।
बता दें कि सीजी संदेस ने रंगमटिया के तिलाईपाली में बन रहे स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 15वें वित्त और मनरेगा से सामुदायिक शौचालय के निर्माण सम्बन्धित भ्रष्टाचार को 27 अप्रैल को उजागर किया था ।
बता दें कि 3 लाख 40 हजार की लागत से बन रहे इस शौचालय में 15 वें वित्त से 2 लाख 70 हजार और मनरेगा से कुछ रकम निकाल लिया गया है। लेकिन अंदर में कार्य कुछ नही हुआ है बाहर से ही पेंटिंग कर छोड़ दिया गया है अंदर ना ही गड्ढे किए गए है और ना ही कुछ सविधाएँ लगाए गए है।

खबर लगने के अगले दिन ही जिला पंचायत सीईओ ने रंगमटिया दौरा किया और सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किए जिला सीईओ ने सीजी संदेश से बात करते हुए बताया कि रंगमटिया के सामुदायिक शौचालय में भारी लापरवाही देखने को मिला। जिला पंचायत सीईओ ने सरपंच सचिव और इंजीनियर पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी किया और 7 दिनों के अंदर सामुदायिक शौचालय निर्माण पूर्ण नही करने पर रंगमटिया सरपंच को बर्खास्त की कार्यवाही करने की बात कही है।
साथ ही साथ जिला सीईओ एस आलोक ने दिनांक 28 अप्रैल को सामुदायिक शौचालय गढ़गांव (दलदली), सामुदायिक शौचालय पुरषोत्तमपुर, सामुदायिक शौचालय खोगसा सहित कई ग्राम पंचायतों का दौरा और निरीक्षण किया । इनके साथ बसना जनपद सीईओ सनत महादेवा मौके पर मौजूद रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें