बसना : सिटी ग्राउंड में लगने वाले मीना बजार को प्रतिबंधित करने की मांग, मोहन सोनवानी ने कहा नगर पंचायत बसना का दोहरा मापदंड न्याय संगत नही.
आज राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मोहन सोनवानी ने बसना नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देते हुए नगर के सिटी ग्राउंड में लगने वाले मीना बजार को प्रतिबंधित करने की मांग की है.
मोहन सोनवानी ने अपने आवेदन में बताया है कि नगर का दशहरा मैदान (सिटी ग्राउंड) एक मात्र खेल मैदान है, जहाँ गर्मी सहित अन्य दिनों में नगर के बच्चे खेलने के लिए आते हैं. यदि यहाँ पर उत्सव मेला के लिये मैदान को दे दिया जायेगा तो बच्चों को खेलने हेतु कोई स्थान नहीं बचेगा.
उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले स्थानीय निकाय परिषद में उक्त मैदान को खेल कुद के लिये सुरक्षित एवं किसी भी धार्मिक एवं निजी आयोजन करने हेतु मनाही की गई थी. उक्त मैदान पर जो मिनी स्टेडियम है उस पर गढ्ढे कर झूला एवं दुकानों का तम्बु गाढ़ा जा रहा है जिससे मैदान की स्थिति खराब हो रही है. यहाँ पर स्थानीय युवकों एवं बच्चों द्वारा खेल कुद किया जाता है उक्त उत्सव मेला वहा पर लगाने से खेल कुंद मे परेशानी होगी. तथा मैदान भी कूड़े से भर जायेगा.
मोहन सोनवानी ने कहा कि बसना सीएमओ द्वारा उक्त मैदान को उत्सव मेला (मीना बाजार ) के लिए दिये जाना संदेह के घेरे में है. दोहरा मापदंड नगर पंचायत बसना का न्याय संगत नही है.
वहीं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल का कहना है कि उनके कार्यकाल में पी आई सी की बैठक में उक्त मैदान पर कोई भी कार्यक्रम के लिए उस मैदान पर अनुमति नही देने प्रस्ताव किया गया था. परंतु वर्तमान में अनुमति देना न्याय संगत नही है.
जबकि पूर्व पार्षद अनिल अग्रवाल का कहना है कि हमारे कार्यकाल में अनुमति नही थी उसी कारण इस प्रकार का आयोजन अन्य स्थानों पर होता था, परंतु दशहरा मैदान पर अनुमति देना समझ से परे है.