सरायपाली : बारात में नाचने के दौरान हुआ झगड़ा, तीन लोगों ने म... - CG Sandesh

सरायपाली : बारात में नाचने के दौरान हुआ झगड़ा, तीन लोगों ने मिलकर की युवक की हत्या

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिबर्रा में तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक़ बारात में नांचने के दौरान हुए झगडे में तीन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लमकेनी निवासी आशीष साहू की बारात सरायपाली के ग्राम छिबर्रा पहुंची, बारात में सभी लोग नाच रहे थे. इसी दौरान गांव के तीन युवक का झगड़ा और गाली-गलौज बारात में आए युवक राजकुमार सिदार के साथ हो गया.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ मारपीट प्रारंभ हो गई, जिसमें तीन युवकों ने राजकुमार सिदार पर बेरहमी से क्रिकेट बैट, लाठी डंडों से हमला कर दिया. जिस पर मृतक के सर पर गंभीर चोट आ गई. अधिक खून निकलने से राजकुमार की मौके में ही मौत हो गई.

सरायपाली पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान होने पर तत्काल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया. बहरहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें