बसना : खाद्य विभाग तैयार कर रहा सूची, हितग्राहियों को जल्द ह... - CG Sandesh

बसना : खाद्य विभाग तैयार कर रहा सूची, हितग्राहियों को जल्द ही मिलेगा चावल, पार्षदों के भरोसे पर सेल्समैन को दिया गया था समय...

बसना नगर पंचायत के अंतर्गत कन्या शाला के सामने  स्थित शहरी शासकीय उचित मूल्य की दुकान में शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ था. यहां के सेल्समैन रवि शंकर यादव पर हितग्राहियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें दो माह का चावल वितरण नही किया गया है,  सेल्समैन ने घर-घर जाकर हितग्राहियों से फिंगर प्रिंट लिया है लेकिन उन्हें चावल नहीं दिया है.

इस खबर के बाद कल खाद विभाग के अधिकारी जाँच में पहुंचे थे, और हितग्राहियों को चावल बाँटकर जाँच की जा रही है.

इसके बाद आज भी इस शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर खाद्य अधिकारी ललिता शर्मा पहुंची और मामले की जानकारी ले रही थी.

इस मामले में खाद्य अधिकारी ललिता शर्मा ने बताया कि जिन हितग्राहियों को चावल नहीं मिला है, उन्हें जल्द से जल्द चावल का वितरण किया जायेगा. इसके लिए सूची तैयार की जा रही है. साथ ही जांच में चावल का भंडारण भी कम पाया गया है. उन्होंने बताया कि कल पार्षदों के कहने पर सेल्समैन को आज सुबह तक चावल जमा करने को कहा गया था. लेकिन सुबह से ही सेल्समेन फ़ोन बंद आ रहा है. चावल की भरपाई सेल्समैन द्वारा की जाएगी.

आपको बता दें कि  सुसाइटी के अध्यक्ष ने कल बताया था की सेल्समैन द्वारा समिति के 19 लाख रूपये भी जमा नहीं किये गए है.


अन्य सम्बंधित खबरें