महासमुंद : जिले में शनिवार को दर्ज हुए 5 चोरी के मामले.
महासमुंद जिले में चोरी की वारदात कम होती दिखाई नहीं दे रही है. लगातार जिले के अलग-अलग थाने क्षेत्र में चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं. घर के बाहर रखी मोटरसायकल से लेकर खेतों में लगे पंप, घरों से नगदी और गहने तो दुकानों से सामान की चोरी की जा रही है. यहाँ तक कि मंदिरों को भी चोर नहीं छोड़ रहे हैं.
जिले में शनिवार को दर्ज हुए 5 चोरी के मामले में तीन घरों व दूकान से नगदी, गहने व सामान और एक जगह के पुल से लोहे के प्लेट को चोरी कर लिया गया.
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जयप्रकाश नायक के घर और दूकान से 29 अप्रैल की रात को का ताला तोड़ कर चोरों ने सोने की बाली, चांदी का पायल, साने का चैन एवं 01 नग TV, CCTV का DVR एवं मेडिकल का समान व नगदी रकम जुमला किमती 1,50,000 रू. को चोरी कर लिया है.
थाना पटेवा के नवागांव में मनहरण सिन्हा के घर से 29 और 30 अप्रैल के बीच ताला तोड़ कर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 1,05,000 रू. जुमला किमती 140000 रू. को चोरी कर लिया गया है.
थाना तुमगांव के ग्राम बिरबिरा में यशवंत यादव के घर से 29 और 30 अप्रैल के बीच सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 20000 रू. जुमला किमती 55000 रू. को चोरी कर लिया गया है.
थाना कोमाखान के ग्राम बाम्हनडीह में श्यामदेव यादव के घर से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 10000 रू. जुमला किमती 90000 रू. को चोरी कर लिया गया है.
उक्त चारों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध किया गया है.
जबकि कोमाखान थाना अंतर्गत एक अन्य मामले में ग्राम कुलीया के पास 45 से 55 नग लोहे का सेट्रींग प्लेट किमती 80,000 रू. को चोरी किये जाने पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है.