CG : बिस्किट खिलाने के बहाने 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। जिले के भिलाई में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची पड़ोसी मनमोहन सिंह के घर गई हुई थी, तभी आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। थोड़ी देर बाद मासूम रट हुए घर पहुंची और रट हुए अपनी माँ की साड़ी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पाक्सों एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुबह बच्ची घर के पास खेल रही थी। तभी आरोपी ने बच्ची को बिस्किट खिलाने का बहाना बनाकर बुला लिया था। बेटी जब घर लौटी तो उसके कपड़े उल्टे थे। बेटी से पूछा तो उसने बताया कि भैय्या ने कपड़े उल्टे कर दिए। इसके बाद वह रोने लगी और बोली कि मम्मी भैय्या के घर नहीं जाऊंगी। इसके बाद बच्ची ने पड़ोसी की काली करतूत के बारे में माँ को बताया।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी मनमोहन कुमार पिता रामचंद्र कुमार (30) निवासी कैंप 1 आंध्रा स्कूल के पास गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। परिजन के बयान भी ले लिए हैं। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेंगे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को बिस्किट खिलाने का बहाना बनाकर घर बुलाया और अश्लील हरकत की।