Cg news : मेडिकल के छात्र ने की आत्महत्या, कारणों की जांच मे... - CG Sandesh

Cg news : मेडिकल के छात्र ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

राजनंदगांव। शहर के रानी सागर में एक मेडिकल छात्र के द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एनडीआरएफ के गोताखोरो ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला।
 
आज सुबह राजनांदगांव शहर के रानी सागर में एक मेडिकल छात्र राजस्थान निवासी प्रशुन भारद्वाज का शव मिला। मेडिकल छात्र प्रशुन भरद्वाज बीती रात लगभग 1:00 बजे से अपने कमरे से नदारद था। उसके मित्रों ने देर रात ही उसके कमरे में मौजूद नहीं होने से आसपास उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह शहर के रानी सागर में किसी के डूबने की सूचना मिली तब अन्य मेडिकल छात्र मौके पर पहुंचे। इधर युवक के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रानी सागर में युवक के शव की तलाश की, गई लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर बुलाया और एनडीआरएफ की टीम के द्वारा रानी सागर से युवक के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक के शव की शिनाख्त मेडिकल छात्र प्रसून भारद्वाज के रूप में की गई। इस मामले को लेकर मृतक के सहपाठी का कहना है कि वह काफी बेहतर छात्र था, उसने कभी भी किसी परेशानी को लेकर कोई बात नहीं कही थी। युवक के द्वारा आत्महत्या क्यों किया गया इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। बसंतपुर थाने के टीआई राजेश साहू का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
 
मेडिकल छात्र प्रशुन भारद्वाज 10 मई को अपनी इंटरशिप पूरी करके डॉक्टर बनने वाला था। डॉक्टर बनने से 10 दिन पूर्व ही उसके द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने से सभी सकते में हैं। युवक का डूबता हुआ वीडियो भी वायरल हुआ था। युवक ने किन हालातों में आत्महत्या की या फिर इसके पीछे कुछ और कारण है पुलिस इस मामले में जांच करी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें