बसना : प्रेम विवाह के बाद दो परिवार में मनमुटाव के चलते हुई गाली गलौच और मारपीट, मामला पहुंचा थाने
बसना थाना अंतर्गत ग्राम पदरडीह में युवक-युवती का प्रेम विवाह होने के बाद अब दोनो परिवार में मनमुटाव बना हुआ है, और उनके बीच आपस में विवाद होने लगा है.
कमला यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की दिव्या यादव गांव के ही गोपाल साव से प्रेम संबंध होने से दो वर्ष पूर्व उनकी मर्जी के बिना शादी किया था. गोपाल साव और कमला का घर आमने सामने है प्रेमविवाह कर लेने से दोनो बना हुआ है जिससे गोपाल साव एवं उसके परिवार वाले आए दिन तानाकसी गाली गलौच करते रहते हैं.
लेकिन 30 अप्रैल 2022 को शाम गोपाल साव पानी टंकी से पाईप लगाकर पानी भर रहा था. कि पाईप को कोई निकाल दिया, उसी समय शाम 7:50 बजे कमला वहां पहुंची तो गोपाल साव पाईप को क्यों निकाली है कहरक उसे गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगा. तभी गाली गलौच को सुनकर कमला का पति लक्ष्मीलाल यादव, और मेरे जेठ बाबुलाल रादव आये तो उन्हें भी गंदी गंदी गाली गलौच कर उनको हांथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया.
मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
जबकि गोपाल साव ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मीलाल यादव की लड़की दिव्या यादव के साथ प्रेम संबंध होने से दो वर्ष पूर्व दिव्या यादव को अपने साथ लेकर भिलाई चला गया था. जहाँ से दिव्या यादव से विवाह कर पांच महीने पूर्व ही वापस गांव पदरडीह आया है.
लक्ष्मीलाल यादव और गोपाल साव का घर आमने सामने होने से प्रेमविवाह की बात से लक्ष्मीलाल यादव और उसका परिवार गोपाल से नाराज है, आए दिन तानाकसी गाली गलौच करते रहते हैं.
लेकिन 30 अप्रैल 2022 की शाम करीबन 19.50 बजे जब गोपाल अपने पत्नी दिव्या के साथ घर आया तभी लक्ष्मीलाल यादव, बाबुलाल यादव एवं कमला यादव उन्हें देखकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगे, जिसे गोपाल के द्वारा मना करने पर तीनो एक राय होकर गोपाल एवं उसकी पत्नी दिव्या यादव को जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ मुक्का, लाठी डंडा से मारपीट करने लगे.
मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.