सरायपाली : सीजी संदेश में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ के बाद सरपंच... - CG Sandesh

सरायपाली : सीजी संदेश में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ के बाद सरपंच ने लगवाया बोर में मोटर.

हेमन्त वैष्णव. राज्य सरकार द्वारा पानी के लिए 15 वे वित्त से ग्रामीण क्षेत्रो में पानी के परेशानी को दूर करने के लिए भरपुर राशि प्रदान किया गया है. लेकिन कुछ ग्राम पंचायत इन राशियों का दुरुपयोग कर अपना स्वार्थ सिद्ध करने लगे है.

ऐसा ही मामला महासमुन्द जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत इच्छापुर के आश्रीत ग्राम में देखने को मिला था, जहां ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव ने बोर खनन और मोटर पम्प के नाम से 14 वे वित्त और 15 वे वित्त से लाखों रु का आहरण 6 माह साल भर पहले ही कर लिया था लेकिन सबमर्सिबल पम्प नहीं लगया था.

इधर ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे थे मामला वार्ड क्रमांक 10 का था, ऐसे में उस वार्ड के पंच ने सीजी संदेश के संवाददाताओं से संपर्क किया और मामला को बताया. साथ ही साथ जनपद सीईओ सरायपाली को शिकायत भी किया गया.

सीजी संदेश में खबर प्रकाशन और शिकायत के बाद जनपद सीईओ ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल में मोटर पम्प लगाने का आदेश दिया. जिसके बाद ही बोर में पम्प लगाया गया है.

इच्छापुर के सरपंच ने 6 माह तक उन रुपयों का दुरुपयोग किया और अंत मे जब भ्रष्टाचार का भांडा फूटा तो समान लाकर लगवा दिया. जबकि 6 माह से ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे थे. ऐसे ही मामले को अगर बिना कार्यवाही किये समझौता कर रफा कर दिया जाता है तो और सरपंच सचिवों का हौसला बढ़ता रहेगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें