बसना : 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति  गिरफ्त... - CG Sandesh

बसना : 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

चौकी पुलिस भंवरपुर ने 29 अप्रैल 2022 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम चनाट दलदली के मध्य रोड पुल के पास नोहर सिदार पिता खगेश्वर सिदार उम्र 24 वर्ष ग्राम दलदली कब्जे से 1. एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर बड़ी झिल्ली में भरी करीबन 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती करीबन 8000 रूपये तथा एक मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक सी जी 06 जी एच 9276 पुरानी इस्तेमाल कीमती ₹10000 कुल जुमला 18000 रुपये को जप्त कर मौके पर सीलबंद कर कब्जा में लिया है. 

मामले में पुलिस ने आरोपी का कृत्य धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, आरक्षक उत्तम साहू, जैलेन देवांगन का विशेष योगदान रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें