"इंडियन रोटी बैंक महासमुन्द" का 46वां सप्ताह सफलता पूर्वक सम... - CG Sandesh

"इंडियन रोटी बैंक महासमुन्द" का 46वां सप्ताह सफलता पूर्वक सम्पन्न

आज "इंडियन रोटी बैंक महासमुन्द" का 46वां सप्ताह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. जिसमें मुख्य रुप से "इंडियन रोटी बैंक महासमुन्द" के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, नयापारा, रायपुर रोड़, जिला सहकारी अस्पताल, गुरूद्वारा व दलदली रोड़ स्थित वृद्धाश्रम व अन्य क्षेत्र के भूखे और जरुरतमंद लोगों को भोजन पैकेट भोजन के रुप मे वेज पुलाव वितरण करके कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रुप से इंडियन रोटी बैंक महासमुन्द के जिला कोर्डिनेटर टिकेन्द्र निर्मलकर(सोनु), विकास यादव इंडियन रोटी बैंक महासमुन्द के कार्यकर्ताओ के साथ ही सहयोगी सदस्य रत्नाकर यादव, कूबेर, उमेश साहु, उदित सुर्यवंशी, विक्की यादव, प्रांजल ठाकुर, अल्लू खांन, मिंटू दिवान, ऋषभ राव, नौशाद अली, डिकेश पटेल, टिंकू, राघव परूवा तरुण भोय और भूपेश उपस्थित थे.

★ इंडियन रोटी बैंक का सपना, भूखा ना सोये कोई अपना     

★इंडियन रोटी बैंक महासमुन्द से जुड़ने के लिए संपर्क करें -

मोबाइल नं. - 9893819986

मोबाइल नं. - 6232626263


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें