CG : नक्सलियों ने धारदार हथियार से की लखमा मरकाम की हत्या
दंतेवाड़ा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने लखमा मरकाम की हत्या कर दी है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि नक्सलियों ने चारो तरफ एंबुश लगा रखा है, जिसके कारण फोर्स पैदल निकली है।
बता दें कि, बीती रात नक्सलियों ने धारधार हथियार से हमला कर लखमा मरकाम को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक गांव का कोटवार था पुलिस घटनास्थल के लिए निकली है। साथ ही यह जानकारी भी मिल रही है कि कटेकल्याण नक्सली क्षेत्र है.जहां से 12 किलोमीटर दूर ये गांव पड़ता है। नक्सली एंबुश होने की संभावना के चलते फोर्स पैदल ही निकली है। घटना की पुष्टि ASP राजेन्द्र जयसवाल ने की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें