महासमुंद : ऋण वसूली के लिए डिफाल्टर हितग्राहियों की सूची फोट... - CG Sandesh

महासमुंद : ऋण वसूली के लिए डिफाल्टर हितग्राहियों की सूची फोटोग्राफ्स एवं नाम सहित समाचार पत्रों तथा सार्वजनिक स्थानों में चस्पा की जाएगी

डिफाल्टर हितग्राही असुविधा व कार्रवाई से बचने के लिए शासकीय अथवा बैंकों से लिए गए ऋण राशि को समय पर जमा करें

ऋण वसूली नोटिस पत्र को अंतिम अवसर मानकर ऋण वसूली जमा करें

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, महासमुंद में राष्ट्रीय निगमों द्वारा संचालित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग, सफाई कामगार वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विभिन्न योजनाओं में वर्ष 2003 से मार्च 2022 तक कुल 963 हितग्राहियों को 17 करोड़ 50 लाख 57 हजार 599 रूपए की राशि का वितरण कर लाभांवित किया गया है। जिसमें 6 करोड़ 74 लाख 99 हजार 257 रूपए की ऋण वसूली की गई है। बकाया राशि 10 करोड़ 16 लाख 89 हजार 503 रूपए की राशि वसूली की जानी है।

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों से सतत् संपर्क कर ऋण वसूली नोटिस व आर. आर. सी. के माध्यम से वसूली करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने डिफाल्टर हितग्राहियों को सूचित करते हुए कहा है कि पूर्व में विभाग द्वारा भेजे गए ऋण वसूली नोटिस पत्र को अंतिम अवसर मानकर ऋण वसूली जमा करें अन्यथा वसूली हेतु वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में फोटोग्राफ्स सहित नाम प्रकाशन एवं सार्वजनिक स्थानों में डिफाल्टर हितग्राहियों की सूची चस्पा की जाएगी। हितग्राहियों को आर.आर.सी जारी कर दी गई है साथ ही आर.आर.सी. के माध्यम से जमानतदार के कृषि भूमि बंधक संपत्ति नीलामी कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। ऋण वसूली करने के लिए शासकीय कर्मचारियों द्वारा लिया गया जमानतदारों के वेतन कटौती करने विभाग प्रमुख को अंत्यावसायी विभाग द्वारा पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने डिफाल्टर हितग्राहियों से कहा है कि असुविधा व कड़ी कार्यवाही से बचने के लिए वह शासकीय अथवा बैंकों से लिए गए ऋण राशि को समय पर व तत्काल जमा करें ताकि स्वयं व परिवार के सदस्यों को आवश्यकतानुसार पुनः ऋण प्राप्त हो सकें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें