बसना : मीना बाजार में आये बहरूपियों ने नेशनल हाइवे पर की उगाही.
हेमन्त वैष्णव. आज बसना पुलिस थाना से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम पौंसरा के नेशनल हाइवे फोरलेन पर कुछ लोग बेरिगेट और गाड़ी लगाकर वाहनों से अवैध वसूली करते नजर आये. इस स्थान पर मीना बाजार के नाम पर एक बहरूपिया बना शख्स जबरन वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को बेरिगेट लगाकर रोकने लगा. जिसके साथ अन्य 4 से 5 लोग दूसरी गाड़ी में मौजूद थे.
सड़क से गुजरने वाले जब कुछ लोग इसका विरोध कर किसके आदेश पर यह वसूली किया जा रहा है पूछने लगे तो बाकायदा वसूली करने वालों ने पुलिस का नाम लिया. और कहा कि पुलिस ने यहाँ वसूली करने का आदेश दिया है.
अवैध वसूली का खेल ठीक फोरलेन पर पौंसरा के चौक में दोनों तरफ से गुजरने वाली गाड़ियों के साथ खेला जा रहा था. जहाँ लगभग गाँव की कई महिलाएं और लोग भी मौजूद थे जो इस वसूली के खेल को देख रहे थे.
यह मार्ग कोई आम मार्ग नहीं है, इस मार्ग से आम नागरिकों के आलावा कई पुलिस, अधिकारी कर्मचारी भी गुजरते हैं. लेकिन फिर भी इनके द्वारा बिना किसी भय के यह कार्य किया जा रहा था.

इनके वसूली करने से वाहनों की लम्बी कतारें भी लग रही थी. मार्ग अवरुध्ध हो रहा था. और कोई बड़ी दुर्घटना होने का भी आशंका था. प्रत्येक गुजरने वाले वाहनों को वहां से कम से कम 10 रुपये से लेकर 20 से 50 रुपये देने पड़ रहे थे. वसूली सड़क के दोनों ओर आने और जाने वालों से की जा रही थी.
विरोध करने के बाद इस कार्य को बंद कर दिया गया और बेरिगेट हटा दिया गया.
वहीँ इस संबंध में जब सरपंच से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमने किसी को भी पैसे लेने को नहीं कहा. ऐसा करना गलत है अगर ऐसा कोई करेगा तो मैं उसे रोकूंगा.