CG : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत, गोबर लग... - CG Sandesh

CG : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत, गोबर लगाते रहे लोग

सरगुजा। जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहाँ कल तेज गरज के साथ कई इलाकों में बारिश हो रही थी, तभी एक 18 वर्षीय युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिसके बाद गाँव मे अंधविश्वास का खेल एक घंटे तक चलता रहा। 

दरसअल दरिमा के ग्राम महेशपुर के रहने वाले ज्योतिष प्रकाश टोप्पो और उसका बेटा गेहूँ की फसल की रखवाली और कटाई करने के लिए खेत मे काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज आंधी तूफान के साथ बिजली चमक रही थी। जिससे बचने के लिए दोनों खेत के पास बने घर में चले गए। उसी दौरान आसमानी बिजली ने 18 वर्षीय पुत्र को अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद आस-पास के लोगो को बुलाकर उसे 108 एम्बुलेंस में ले जाने की तैयारी की गई। इसी दौरान गांव के ही बुजुर्गों द्वारा गोबर के लेप लगाने से ठीक होने की बात कही गई। जिसके बाद युवक के पूरे शरीर मे गोबर का लेप लगाया गया। लेकिन 1 घंटे के बीच किसी भी तरह की कोई हलचल नहीं हुई और इसी बीच 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुँच गई। जहाँ उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें