CG : छोटे भाई ने की थी बड़े भाई की हत्या, बीवी पर थी बुरी नजर - CG Sandesh

CG : छोटे भाई ने की थी बड़े भाई की हत्या, बीवी पर थी बुरी नजर

बालोद। छोटे भाई की पत्नी पर बुरी नजर रखना बड़े भाई को भारी पड़ गया। जहां आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई को छोटे भाई ने मौत के घाट उतार दिया। हालांकि शातिर ने पुलिस के बचने के हत्या का राज दफ्न कर दिया था, लेकिन एक गलती ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, घटना बीते माह की है। जिले के अंतिम छोर वनांचल क्षेत्र स्थित मंगचुआ थानाक्षेत्र चिलमगोटा डोरवेपार 18 अप्रैल की रात कृष्णा कोरेटी अपने घर शराब पीकर पहुंचा। जहां छोटे भाई गोविंद कोरेटी की पत्नी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा। इसी बीच गोविंद घर पहुंच गया और पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता देख उसका विरोध करने लगा। इसी बीच धक्का-मुक्की के दौरान कृष्णा जमीन पर गिर गया, जिससे उसके सिर पर बुरी तरह चोट आई और वह मर गया। जिसके बाद गोविंद और उसके पत्नी दोनों ने मिलकर योजना तैयार की और गांव के दोरबेपारा में खुदाई हो रहे नए तालाब के पास गड्ढे में कृष्णा की लाश को दफना दिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें