बसना : सप्तदिवसीय ज्ञान यज्ञ सप्ताह परायण श्रीमद्भगवद कथा का आयोजन धूपेनडीह में
ग्राम धूपेनडीह (पिरदा) में भक्तो द्वारा पूज्या डिम्पल शर्मा के सानिध्य में 28 अप्रैल से 4 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक सप्तदिवसीय ज्ञान यज्ञ सप्ताह परायण श्रीमद्भगवद कथा का आयोजन रखा गया है। जिसमे ग्राम और उसके आस पास के समस्त भक्त गण भागवत रूपी ज्ञान गंगा की डुपकी लगा रहे है।
प्रथम दिवस में देवी जी ने श्रीमद भागवत महापुराण के सार तत्व तथा जीवन में इसके उद्देश्य को संक्षेप में समझाया , क्रमश: द्वितीय दिवस देवी जी ने बताया कि सिर्फ हरि नाम लेने से ही मानव समाज की मुक्ति होगी साथ ही कलयुग समेत सभी युगो के काल के बारे में लोगो को अवगत कराया।
तृतीय दिवस में देवी जी ने स्वर्ग नर्क लोक व प्रहलाद चरित्र के बारे में बताया. साथ ही ग्रामवासियों द्वारा बड़े धूम धाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया और 56 भोग महाप्रसाद का वितरण भी किया।
अन्य सम्बंधित खबरें