महासमुन्द : जहर सेवन करने से मौत
महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में जहर सेवन करने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार 2 मई को खरोरा निवासी पोषण जांगड़े पिता बाबूलाल उम्र 38 साल ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महामसुन्द ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें