सरायपाली में 5 मई से घर घर खिलाया जाएगा कृमि मुक्ति दवाई।
सरायपाली विकासखंड सरायपाली में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत 5 मई से 10 मई तक 1 से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा घर घर जाकर खिलाया जाएगा ।
शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधा गोली 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल का एक गोली खिलाया जाना है ऐसे बच्चे जो बीमार है या कोई अन्य दवा ले रहे हैं उन्हें दवाई नहीं खिलाना है यदि दवाई खिलाने के उपरांत किसी प्रकार की विषम परिस्थिति उत्पन्न होता है तुरन्त टोल फ्री नंबर 102 ,104,108 एवम् खंड चिकित्सा अधिकारी को सूचित करें स्वास्थ्य विभाग समस्त नागरिकों से अपील करता है कि अपने बच्चों को कृमि मुक्ति हेतु एल्बेंडाजोल की दवाई अवश्य खिलाए ताकि कृमि संक्रमण से बच्चों में खून की कमी, चिड़चिड़ापन और कुपोषण से मुक्ति मिल सके तथा बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे द्वारा दिया गया।