पिथौरा : खबर का हुआ असर, आखिरकार वन रक्षक कौशल आदिल निलंबित - CG Sandesh

पिथौरा : खबर का हुआ असर, आखिरकार वन रक्षक कौशल आदिल निलंबित

पिथौरा, ग्राम लाटादादर के गरीब परिवार से पैसे की मांग करने के आरोप लगे वनरक्षक कौशल आदिल को विभाग ने निलंबित कर दिया ज्ञात हो कि ग्राम लाटा दादर के गरीब परिवार के द्वारा वनरक्षक कौशल आदिल के ऊपर पूर्व मे पचास हजार रुपया लेने व पुनः एक लाख रुपया की मांग का आरोप लगाया था, एसडीओ उदयराम बसंत ने वन रक्षक के निलंबन की पुष्टि की ओर बताया कि मैं बाहर होने की वजह से मामले की जांच नहीं कर पाया किंतु मुझे जानकारी मिली है वन रक्षक कौशल आदिल को निलंबित किया गया। इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाया गया था, जिसकी ख़बर का असर हुआ।


अन्य सम्बंधित खबरें