बसना : 20 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी फरार.
बसना पुलिस को 04 मई 2022 को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम सरायपाली से सल्डीह रोड में एक वयक्ति अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी महुआ शराब रखकर परिवहन कर ले जाने वाला है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिया के वयक्ति का इंतजार करने लगे कुछ देर में एक व्यक्ति मो0सा0 मे आया जो अपने मोटर सायकल के सामने एक सफेद कलर का बोरा रखा था जिसे रोकने का प्रयास किये जो पुलिस को देखकर अपने वाहन व प्लास्टिक बोरा को छोडकर खेत की तरफ भाग गया ।
मौके पर जाकर मोटर सायकल व उसमें रखे सफेद रंग के प्लास्टिक बोरा को चेक किये जिसके अंदर एक 20 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में करीबन 20 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये रखे मिला व वाहन को गवाहो के समक्ष बरामद कर मौके पर सीलबंद किया गया । अज्ञात आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।