महासमुंद : बच्चों को खिलाई गई छिपकली वाली सब्जी, 16 बच्चे बीमार
महासमुंद। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ग्राम पुटका के आंगनबाड़ी केंद्र में विषाक्त भोजन खाने के बाद 16 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में दाखिला दिया गया है। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पुटका में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में आज सुबह खाना पकाया गया था, जिसमें सब्जी में छिपकली गिरने के बाद उसे बच्चों को परोस दिया गया। विषाक्त सब्जी खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी जिन्हें सरायपाली के सामुदायिक अस्पताल आनन-फानन में भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया है कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है तथा गंभीर स्थिति नहीं है। लेकिन आंगनबाड़ी में विषाक्त भोजन परोसे जाने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें