महासमुंद : स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद : नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के सात जरूरतमंद नागरिकों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद के पुराना रावण भाठा निवासी भूखन लाल साहू, ग्राम भोरिंग के हेमधर आवड़े, श्यामलाल साहू, ग्राम बम्हनी की सरस्वती गायकवाड़, दिनेश कुमार गायकवाड़, ग्राम बरोंडाबाजार के जैतराम साहू एवं ग्राम बनसिवनी के सुरेखा बाई के लिए राशि स्वीकृत किए है।
इसी तरह वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम सुखरीडबरी की फलेश्वरी चक्रधारी एवं ग्राम गबौद के टीकम चंद दीवान के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत किए है। संबंधितों को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।