महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त
महासमुंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न 14 संविदा रिक्त पदों की नियुक्ति के लिए 02 जुलाई 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे ने बताया कि भर्ती प्रक्रियाधीन थी, लेकिन विभिन्न आपत्तियों के कारण गठित जांच समिति द्वारा जिला कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात् भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किए जाने की अनुशंसा की गई।
इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी संविदा भर्ती सूचना 01 फरवरी 2022 द्वारा जारी कौशल परीक्षा, शारीरिक नाप जोख हेतु मेरिट, चयन एवं प्रतीक्षा सूची की संविदा भर्ती प्रक्रिया को निरस्त की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें