सरायपाली : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी
इसके बाद आंगनाबड़ी कार्यकर्ता द्वारा पालकों से सम्पर्क और उनकी मदद से सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भर्ती कराया गया। विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण साहू एवं उनके टीम द्वारा सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच में सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए। किसी भी बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या व परेशानी नहीं है। सभी स्वस्थ है जिन्हें एहतियात के तौर पर चिकित्सकों द्वारा अपनी निगरानी में रखा गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि सब्जी तैयार करने के पश्चात् उसे ठण्डा करने के लिए कुछ समय के लिए ढक्कन खुुला रख दिया गया था। संभवतः तभी छिपकली उसमें गिर गया होगा। इस पर सरायपाली के सीडीपीओ जी.एल. नारंग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।