सरायपाली : एसडीएम नम्रता जैन ने पुटका के बच्चों के बेहतर उपच... - CG Sandesh

सरायपाली : एसडीएम नम्रता जैन ने पुटका के बच्चों के बेहतर उपचार करने के दिए निर्देश

सरायपाली विकासखंड सरायपाली के आंगनबाड़ी केंद्र पुटका में विषाक्त भोजन से 16 बच्चों के बीमार होने की सूचना पर एसडीएम सरायपाली नम्रता जैन द्वारा तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली पहुंचकर सभी डॉक्टरों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया.
आज शाम समाचार लिखे जाने तक सभी बच्चे स्वस्थ है. स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम डॉक्टर नारायण साहू, डॉक्टर बीबी कोसरिया, डॉक्टर योगेश बरिहा व डॉक्टर आकांक्षा तिवारी द्वारा बच्चों का इलाज किया गया उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे द्वारा दिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें